कई प्रफेशनल कोर्स हैं। इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए आईटीआई शाहदरा कैंपस में ही आईटीआई वुमन, विवेक विहार कि शुरुआत 2007 में कर दी गई है। आप आईटीआई मयूर विहार में भी कई अच्छे कोर्स करवाए जाते हैं। इलेक्ट्रिकल सेक्टर के लिए फेमस इस आईटीआई के कई स्टूडेंट्स इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईपीजीएल) से जुडे़ हुए है।
क्या है कोर्स
अगर आप इंजिनियरिंग फील्ड से जुड़ना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको आईटीआई में तीन, दो और एक साल के कोर्स मिल जाएंगे। वहीं नॉन इंजिनियरिंग ट्रेड के एक साल और छह महीने के कोर्स मौजूद हैं।
एडमिशन प्रोसेस
आईटीआई में एडमिशन के लिए आपको फॉर्म भरकर जमा करना होगा, जोक हर साल जुलाई में निकलते हैं। इसके फॉर्म हर आईटीआई से आप खरीद सकते हैं। मेरिट बेस पर आपका एडमिशन होगा। इसमें एडमिशन के लिए कोर्स आपकी क्वॉलिफिकेशन के बेस पर होता है। 8वीं, 10वीं और 12वीं पास स्टूडेंट एडमिशन ले सकते हैं।
कहां से आते हैं स्टूडेंट्स
आईटीआई वैसे तो हर स्टेट में मौजूद है। इसके बावजूद भी ईस्ट दिल्ली की इन आईटीआई में दिल्ली के अलावा कई अलग-अलग स्टेट्स से बच्चे एडमिशन के लिए आते हैं। यहां दिल्ली के बच्चों के लिए 90 प्रतिशत कोटा है। वहीं एनसीआर और अन्य स्टेट के लिए 9 प्रतिशत और 1 प्रतिशत ज?मू कश्मीर के स्टूडेंट्स के लिए।
होस्टेल फैसिलिटी
आईटीआई में वैसे तो होस्टेल फैसिलिटी की सुविधा मौजूद नहीं है। लेकिन फिर भी कोई बच्चा बाहर का यहां पढ़ने आता है, तो उसके लिए होस्टेल सुविधा निजामुद्दीन और पूसा पॉलिटेक्निक में है।
अन्य सुविधा
आईटीआई हर साल अपने स्टूडेंट्स के लिए जॉब फेयर का आयोजन भी करती हैं, जिसमें नामी कंपनियां यहां आती हैं और स्टूडेंट्स को उनकी क्वॉलिफिकेशन के बेस्ड पर जॉब प्रवाइड करते हैं।
तीन साल के कोर्स
टूल ऐंड डाई मेकिंग (प्रेस टूल्स) व टूल ऐंड डाई मेकिंग (डाई ऐंड मोल्ड्स)
दो साल के कोर्स
मकैनिकल
डेंटल लैब टेक्निशन
इलेक्ट्रिशियन
इलेक्ट्रॉनिक मकैनिक
फिटर
इन्फ़र्मेशन टेक्नॉलजी ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेनटेंस
इंस्ट्रूमेंट मकैनिक
मकैनिक मोटर विकल
पेंटर (जनरल)
मकैनिक रेडियो ऐंड टीवी
मकैनिक रेफ्रिजरेशन ऐंड एसी
वायरमैन
एक साल के कोर्स
ऑटोमॉटिव बॉडी रिपेयर
ऑटो इलेक्ट्रिशन
कारपेंटर
कंप्यूटर हार्डवेयर ऐंड नेटवर्किंग
हाउस वायरिंग ऐंड इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेस रिपेयर
इंटीरियर डेकोरेटर ऐंड डिजाइनर्स
मकैनिक प्लम्बिंग ऐंड सेनेट्री फिटिंग
मकैनिक ट्रैक्टर
स्कूटर ऐंड ऑटो साइकिल मकैनिक
शीट मेंटल वर्कर
वेल्डर गैस ऐंड इलेक्ट्रिक
एक साल के नॉन इंजिनियरिंग ट्रेड
ब्यूटीशियन ऐंड हेयर ड्रेसर
कमर्शल आर्ट
कंप्यूटर ऑपरेटर ऐंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट
कटिंग ऐंड स्वींग
डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर
डिजिटल फोटोग्रफी
ड्रेस डिजाइनिंग
फैशन डिजाइनिंग
फैशन टेक्नॉलजी
फायर फाइटिंग
फायर टेक्नॉलजी
फूड प्रॉडक्शन
हेयर ऐंड स्किन केयर
हेल्थ ऐंड सेनेट्री इंस्पेक्टर
स्टेनो
टेक्सटाइल डिजाइनिंग
छह महीने के नॉन इंजिनियरिंग टेड
कॉल सेंटर असिस्टेंट
डेटा एंट्री ऑपरेटर
इवेंट मैनेजमेंट असिस्टेंट
फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट
लाइब्रेरी ऐंड इन्फ़र्मेशन साइंस
ऑफिस मशीन ऑपरेटर
टूरिस्ट गाइड
No comments:
Post a Comment