Friday, 3 November 2017

All logo ke achhi suggestion / jiwan me all ke lie

          Msbigbrother
All logo ke achhi suggestion

1*      इस दुनिया में माँ ही ऐसी होती है जो निस्वार्थ जीवन भर आपको चाहती है और कभी भी अपने संतान को दुखी नही देख सकती है इसलिए हम सभी को अपनी माँ के सम्मान में कभी भी कमी नही लानी चाहिए

2*       अक्सर हमे लगता है की हमारे पिता हमे हमेशा डाटते है ये हो सकता है की हमे ऐसा लगता हो लेकिन कभी भी उनकी डाट हमे किस बात के लिए होती है ये जरुर सोचना तो पता चलेगा की वे हमारे भविष्य की चिंता को लेकर ही डाटते है तो कभी भी हमे पिताजी की बातो को बुरा नही मानना चाहिए

3*       जब हम छोटे होते है तो हमे लगता है हम बड़े होकर खुब दूर जाकर खूब कमाएंगे लेकिन जब हमारे ऊपर अपने परिवार को चलाने की जिम्मेदारी आ जाती है तो फिर हमे अपना वही घर याद आता है क्यू की वहा हमे वो सुख सुविधा मिला जो अब खुद जुटाना पड़ता है इसलिए हमे अपनी मातृभूमि को कभी भी नही भूलना चाहिए

4*         जब हम अपने घर गाव में होते है तो अपनी भाषा का महत्व उतना नही समझ पाते है लेकिन जब बड़े होकर दूर परदेश जाकर कमाने लगते है तो वहां अपनी भाषा में बोलने वाले लोग और अपनी भाषा प्यारी लगने लगती है इसलिए हमे अपनी मातृभाषा से हमेशा लगाव रखना चाहिए

5*      हो सकता है हम बहुत कमाते है लेकिन जब जो व्यक्ति जितना अधिक कमाने लगता है वह लोगो की पहुच से दूर होता चला जाता है फिर उसे जिन्दगी की वो तमाम अनुभव का लाभ नही ले पाता है जो लोगो से मिलती है इसलिए हम चाहे कितने भी बड़े व्यक्ति क्यू न हो जाये लेकिन लोगो से लगाव और लोगो का साथ नही छोड़ना चाहिए
  
6*      जिन्दगी में कभी भी किसी भी मोड़ पर रिश्तो की अहमियत ही इन्सान की जरूरत होती है और यदि हमारे जिन्दगी में कोई रिश्ता न हो तो हम लाखो लोगो के बीच में होते हुए भी खुद को अकेला महसूस करते है इसलिए हमे अपनी रिश्तो को बहुत ही अच्छे ढंग से निभाना चाहिए
  
7*  जो व्यक्ति दुसरो के मदद के लिए हमेसा आगे आता है उसे निश्चित ही अपनी जिन्दगी में लाख परेशानी आ जाये लेकिन वह विचलित नही हो सकता है क्यू की उसे अपनी इन परेशानियों में मदद के लिए कोई न कोई जरुर आ जायेगा इसलिए हमे अपनी जिन्दगी में जब भी मौका मिले दुसरो की भलाई करने से नही चूकना चाहिए

8*       यदि हमे कोई अपना न मानता हो और न ही हमारे बातो पर कभी सहमत न होता है तो कोई बात नही लेकिन हम जो दुसरो के मदद के लिए कर रहे हो उसे कभी नही छोड़ना चाहिए क्यू की यही हमारी मदद करने की भावना एक दिन सबको अपने Favour में जरुर कर लेगी
  
9*     किये गये हर कार्य के बदले हमे लाभ हो ये जरुरी नही, हो सकता है हमारे किये गये कार्यो का आगे चलकर फायदा हो तो मन में ऐसी बावना रखकर हमे कार्यो को करना चाहिए

10*        लोगो को सलाह यानि Advice देना बहुत ही आसान होता है लेकिन जब करने की बारी आती है तो हमे फिर उस कार्य को करने में कोई Interest ही नही रहता इसलिए हमे अपनी Life में दुसरो को समझाने से अच्छा खुद उन कार्यो पर अमल करना चाहिए

11*        लोग जितना हमसे अपेक्षा करते है उससे ज्यादा ही हमे उन अपेक्षाओ पर खरा उतरने का प्रयाश करना चाहिए क्यू की अवसर सबके लिए समान होते है तो उन अवसरों का हमे भरपूर फायदा उठाना चाहिए
 
12*       अगर हम आलस करना छोड़ दे तो हमारी जिन्दगी की आधी परेशानिया ऐसे ही खत्म हो जायेगी
       
13*      अगर हम सभी अपने Life का उद्देश्य बनाए तो निश्चित ही अपनी जिन्दगी का महत्व समझ में आ सकता है और अपनी Life हमे प्यारी लगने लगती है

14*       हो सकता है लोग हमारी आलोचना करते हो लेकिन उन आलोचनाओ के बारे में Achhe से सोचकर उसे दूर करने का प्रयाश करे तो यही आलोचना करने लोग हमारे सच्चे मार्गदर्शक हो सकते है
  
15*        जरुरी नही हर इन्सान हर सुख सुविधा में पैदा हुआ हो लेकिन जो अपने कर्म पर विश्वास करते है वे निश्चित ही अपने कर्मो के बल पर दुनिया की सारी सुख सुविधा जुटा सकते है

    16*      हारने का डर सबको होता है लेकिन जो इन हार की परवाह नही करता है वो निश्चित ही अपनी Life में जरुर Success होता है इसलिए हमे कभी भी अपने मन में हार का भय नही रखना चाहिए
————————————————— —————————————————
Facebook log in kare

    Life को Succes बनाने वाली थॉमस अल्वा एडिसन की 5 बातें !

जीवन में सफलता पाने के थॉमस एडिसन की 5 बातें !
Thomas Alva Edison 5 Tips To Succes In Hindi

      इस दुनिया में Time to Time ऐसे महान लोगो ने जन्म लिया है जिन्होंने हमारे सोचने के ढंग और दुनिया को देखने का नजरिया ही बदल दिया. ऐसे ही एक महान विद्वान व वैज्ञानिक हुए है – थॉमस अल्वा एडिसन. जिन्होंने इस दुनिया को दिखाया की इस दुनिया में कुछ भी असम्भव नहीं है और असफलता के बाद ही सफलता की कहानी शुरू होती है. एडिसन अपने जीवन में कई बार असफल हुए और कई बार उन्हें अपने काम की नई शुरुआत करनी पड़ी. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हमेशा सफल बनकर ही दम लिया.
    थॉमस अल्वा एडिसन ने अपने जीवन में हजारो आविष्कार किये जिसमे विद्युत् बल्ब व फोनोग्राफ आविष्कार प्रमुख थे. इसके अलावा उन्हें पहली औद्योगिक अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए भी जाना जाता है. एडिसन ने अपने जीवन में कई Important बातें बताई है जो हम आपको यहाँ बता रहे है.

Thomas Alva Edison
Life Ko Safal Banane Wali Thomas Alva Edison Ki 5 Baten
—————————————————
1*असफलता का मतलब हारना नहीं होता (Failure Means Not To Looser) –

          एडिसन ने अपने जीवन में कई बार असफलता का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी भी जीवन में हार नहीं मानी. जब वे बल्ब का अविष्कार कर रहे थे तब उन्हें उसे बनाने में हजारो पर असफलता का सामना करना पड़ा था. इस दुनिया में 85% लोग ऐसे होते है जो एक असफलता मिलने के बाद ही खुद को असफल मान लेते है और दुबारा कोशिश ही नहीं करते. वे नहीं सोचते की असफल होना हारना नहीं बल्कि उस काम में कुछ सीखना होता है.
        एडिसन का कहना था – ” हम लोगो की सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है. सफल होने का सबसे आसान तरीका है हमेशा एक बार और प्रयास करना “. हमें अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चहिये. एक बार असफलता मिलती है तो उससे सीखिए, दुबारा कोशिश करिए..फिर भी असफल हो गये तो फिर से कोशिश कीजिये और उससे सीखिए. यकीन मानिए एक दिन आपको मंजिल जरुर मिलेगी और उस काम में आप जरुर Succes हो जाओगे.
—————————————————
2*हर समय व्यस्त होने का बहाना न करे (Does Not Pretend To Be Busy All The Time) –

         इस दुनिया में बहुत सारे लोगो की यह कॉमन चीज होती है की उनके पास Time ही नहीं है का बहाना होता है. अगर हमें किसी से मिलना हो या किसी Family Function में जाना हो.. दोस्त को फ़ोन करना हो तो हम यही डायलोग मारते है की मेरे पास तो टाइम ही नहीं है. लाइफ बहुत busy चल रही है. यह सब बहाने होते है. व्यस्त होने का मतलब हकीकत में हमेशा काम होना नहीं होता. अपने काम पर हमें ध्यान जरुर देना चाहिए पर साथ – साथ हमें उन लोगो को भी समय देना चाहिए जो हमारे जीवन में important होते है.
          अपनी लाइफ को हमें मैनेज करना चाहिए. हमारा काम रोजाना नहीं होता. कई दिन हमें ऐसे मिल जाते है जब हम बहुत फ्री होते है और हमारे पास बहुत समय होता है. ऐसे में खुद को और दूसरो को इस बहाने को बोलने से बचे. अपने समय को मैनेज करे और उसे सही ढंग से इस्तेमाल करे. एक बार आप समय को मैनेज करना सीख गये तो आपका यह बहाना Automatic दूर हो जायेगा.
—————————————————
3*बड़ी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करे ( Work Hard For Success) –

        इस दुनिया में कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है. अगर आपको किसी क्षेत्र में या अपने काम में बड़ी सफलता पानि है तो कड़ी मेहनत करना सीख जाइए. यहाँ कड़ी मेहनत से मतलब वह मेहनत नहीं है जो सिर्फ Hard Work कहलाती है या जो Physically होती है. बल्कि यह कड़ी मेहनत आपके अपने काम के प्रति होनी चाहिए. आप जो भी काम करते है उसे better करने के लिए, बेहतर रिजल्ट देने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी ही पड़ेगी.
अगर आप कड़ी मेहनत करने से बचोगे तो आप सफल नहीं बन सकते. आप काम तो करोगे पर वह कामचलाऊ होगा. बड़ी सफलता के लिए आपको उस काम में इस कदर तल्लीन होना पड़ेगा जैसा वह कोई खेल हो. दुनिया में कुछ भी Shortcut में नहीं मिलता. अगर आप एक क्रिकेटर हो और प्रैक्टिस के दौरान कड़ी मेहनत नहीं करोगे तो आप मैच में बेहतर खेल ही नहीं सकते और जो बेहतर खेलेगा नहीं तो वह क्रिकेट में बड़ा मुकाम भला कैसे पा सकता है. इसलिए एक बार अपने काम या अपने लक्ष्य को अच्छी तरह जानिये और फिर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत कीजिये. आप सफल हो जाओगे.
—————————————————
4*कभी हार मत मानो (Never Give Up) –

        एडिसन का कहना था की – जीवन में असफल व्यक्तियों में कई वे लोग होते हैं जिन्हें इस बात का पता नहीं होता कि जब उन्होंने हार मानी तो उस समय वे सफलता के कितने
करीब थे. यह एक ऐसी चीज है जो हर किसी के पास नहीं होती. कई बार हम अपने लक्ष्य के बहुत करीब होते है पर वही पर हम हार मान लेते है. क्या इसे हम असफलता कहेंगे. नहीं ! हमें जब तक सफलता मिले नहीं तब तक रुकना नहीं चाहिए. लगातार अपनी कोशिशो और Effort को लगाना चाहिये.
     कोई व्यक्ति माना किसी Racing Competition में दौड़ रहा हो और उस Race के आखिरी Round में अगर वह हार मान लेता है तो वह कितनी बड़ी गलती कर देता है. अधिकतर ऐसे लोग होते है जो अपनी मंजिल की नजदीक आकर ही हार मान लेते है और जो हार नहीं मानता वह उस रेस को जीत जाता है.
        हार मान लेना बहुत बड़ी गलती के बराबर है. आपको खुद को इतना मजबूत बनाना चहिये की आप जब तक जीतो नहीं तब तक हार नहीं माननी चाहिए. स्वामी विवेकानन्द ने भी कहा था – ” उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त करने तक मत रुको ”.
—————————————————
5*सीखते रहो – बढ़ते रहो (Keep Learning Keep Moving) –

        एडिसन का कहना था- हम किसी चीज के बारे में 1% के दस लाखवें हिस्से के बराबर भी नहीं जानते है. मतलब अगर हम कोई काम करते है या किसी चीज को सीखते ही तो हम उस चीज के बारे में 1% के दस लाखवे हिस्से के बराबर ही सीखते है. अगर हम किसी काम को 25% भी अच्छी तरह सीख जाते है तो हम उस काम में मास्टर बन सकते है. पर दिलचस्प बात यह है की इतना कोई सीखना नहीं चाहता. सब को काम नही बल्कि आराम की लाइफ चाहिए.
         ज़िन्दगी हमें एक खुबसूरत मेसेज देती है की हमें हमेशा सीखते रहना चाहिए. जितना हम सीखेंगे उतना ही हम बेहतर बन जायेंगे. सीखने की आदत डालिए यह आपको बदलेगा. हमारे शरीर को जैसे भोजन में रोज नयी सब्जी चाहिए होती है उसी प्रकार हमारे माइंड को डेली नये Thoughts चाहिए होते है जो की दिमाग का खुराक होता है. अगर सीखने की आदत होगी तो माइंड अपना काम सही ढंग से करेगा. इसलिए सीखते रहिये और अपने लाइफ में अपनाते रहिये.
इस आर्टिकल में हमने आपको महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन द्वारा सफलता प्राप्त करने की पांच बातें बताई. उम्मीद है आपको उनकी बातें पसंद आई होगी और बहुत कुछ सीखने को मिला होगा. मेरे friends  ! हम हमेशा किसी नयी चीज को पढ़ लेते है या सीख जाते है पर हम उसे कभी भी अपनी लाइफ पर सही ढंग से फॉलो नहीं करते है.
मैं आपको यही कहूँगा की इस ब्लॉग पर बताये गये हर टिप्स And पोस्ट को आप अपनी लाइफ में उतारिये. तभी आपको बेहतर रिजल्ट मिल पायेगा. आप अपने कमेंट के द्वारा अपना फीडबैक हमें जरुर दे

All is Well!
Facebook par click.

No comments:

Post a Comment