Msbigbrother
विश्व जनसँख्या दिवस World Population Day in Hindi
11 July World Population Day Essay in Hindi
विश्व जनसँख्या दिवस पर विशेष हिन्दी निबंध
विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day
हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है क्या आपको मालूम है की पूरे विश्व की जनसंख्या / Population कितनी है तो आपको यह जानना बहुत जरुरी है की इस समय हमारी पृथ्वी पर इंसानों की आबादी 7 अरब से भी ज्यादा है वो भी केवल धरती के मात्र एक तिहाई हिस्से पर, बाकी धरती के 70% भाग से अधिक हिस्सा जल से भरा हुआ है और ऐसे में दिन प्रतिदिन जहा इन्सान की आबादी बढती ही चली जा रही है तो क्या हर इन्सान के मूलभूत आवश्यकताओ को पूरा किया जा सकेगा यह एक बहुत बड़ा भयावह प्रश्न है ?
तो आईये जानते है विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day के बारे में और इसका हम सबके लिए क्या महत्व है और किस प्रकार हम जनसंख्या नियन्त्रण में अपना योगदान दे सकते है
विश्व जनसँख्या दिवस
World Population Day
11 जुलाई 1987 को हमारी पृथ्वी पर कुल आबादी 5 अरब हो गयी थी जिसके बाद बढती आबादी के जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रस्ताव द्वारा 11 जुलाई को विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day दिवस घोषित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य लोगो को जनसंख्या के प्रति सचेत करना और मानव और संसाधन के आपसी मांग के तालमेल को बनाये रखना है
विश्व जनसँख्या दिवस क्यों मनाया जाता है
World Population Day Kyo Manaya Jata Hai
आज के समय में यह एक बहुत ही गंभीर प्रश्न है की आखिर हमे विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day मनाने की क्यों जरूरत पड़ी, एक तरफ जहा 1950 में दुनिया की कुल आबादी मात्र 2.50 अरब थी और फिर 37 सालो के अन्तराल के बाद 1987 में हमारी दुनिया की कुल आबादी 5 अरब तक पहुच गयी यानी इन 37 सालो में हमारी आबादी एक झटके में दोगुनी हो गयी, और धरती के संसाधन उतने के उतने ही रहे है, ऐसे में हर इन्सान की भूख मिटाना मुश्किल हो सकता है जिस कारण लोगो को बढती आबादी के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day मनाया जाने लगा.
विश्व जनसँख्या दिवस कैसे मनाया जाता है
World Population Day Kaise Manaya Jata Hai
आज के दौर में किसी भी राष्ट्र के लिए उसकी लगातार बढती जनसँख्या सबसे बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है खासकर एशियाई महाद्वीप में जिस प्रकार से जनसंख्या का लगातार विस्फोट हो रहा है उसे देखते हुए आने वाले वर्षो में बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है जिसकी कल्पना मात्र भी कितना भयानक हो सकता है ऐसे में बढती आबादी को रोकने के लिए विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day के जरिये ही लोगो को जागरूक किया जा सकता है
लगातार बढती आबादी के मुद्दों पर इस दिन लोगो को जागरूक करने के लिए जगह जगह सार्वजानिक स्थानों पर विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिनमे नाटक, प्रदर्शनी, चित्रकारी, रैली, भाषण, नुक्कड़ नाटक मंच, नारे और आपसी चर्चे मुख्य होते है जिन सबका मुख्य उद्देश्य बढती आबादी के प्रति लोगो को सचेत करना मुख्य उद्देश्य होता है और किस प्रकार लोग कम बच्चे पैदा करके देश और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते है विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day का यह मुख्य उद्देश्य होता है
विश्व जनसँख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य
Main Aim of World Population Day
आज के समय में जनसंख्या विस्फोट का आतंक ऐसे बढ़ता जा रहा है की कोई भी देश इस पर विचार करने और इसे रोकने के लिए जरुर सोचना पड़ता है चूकी अक्सर हम सभी यही नारे सुनते है “ हम दो हमारे दो ” और अब तो “ हम दो हमारे एक ” “छोटा परिवार सुखी परिवार” लेकिन यह नारे दीवारों, पोस्टरों और सुनने में ही अच्छे लगते है क्यूकी घर आते ही यह सब नारे लोग भुलाकर अपने अगले बच्चे की तैयारी में जुट जाते है
और यदि ऐसे ही लगातार जनसख्या बढ़ता रही तो ऐसे में एक समय ऐसा भी आएगा की लोगो के पास खाने के लिए भोजन नही रहेगा तो फिर इन्सान इन्सान का ही भक्षण करना शुरू कर देंगा. ऐसे में यदि आज के ज़माने में लोग खुद को इतना विकसित मानने लगे है फिर अपनी आबादी को नही नियंत्रित करेगे तो फिर इन्सान अपने पतन का रास्ता खुद तैयार कर सकता है ऐसे में विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य बढती आबादी को रोकना ही मेन मकसद है
विश्व जनसँख्या दिवस के प्रति जागरूकता
World Population Day Awareness in Hindi
वास्तव में यदि हम सभी विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day के प्रति जागरूक हो जाये तो काफी हद तक अपने निजी जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते है और साथ में अपने राष्ट्र निर्माण और विकसित बनाने में अपना योगदान दे सकते है तो ऐसे में लोगो को विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day के प्रति जागरूक होना बहुत जरुरी है
1* – यदि लड़का और लडकी खुद पढ़े लिखे और समझदार हो तो काफी हद तक वे खुद से परिवार नियोजन पर ध्यान दे सकते है
2 *– युवाओ को उचित उपायों द्वारा अनुकूल उपायों के बारे में जानकरी देने से वे अपनी Family Planning को नियंत्रित कर सकते है
3* – बेहतर लिंगानुपात से भी जनसँख्या को नियंत्रित किया जा सकता है इसके प्रति लोगो को जागरूक करना अति आवश्यक है
4* – बेटी बेटा एक समान जैसी सोच के जरिये भी लोगो को एक दो संतान होने के बाद बेटे की चाहत में अधिक संतान पैदा होने को भी नियंत्रित किया सकता है
5* – लड़का लड़की को शिक्षित करके भी काफी हद तक जनसंख्या नियंत्रण में सहायता मिलती है
विश्व जनसँख्या दिवस मनाने के फायदे
World Population Day Benefit in Hindi
विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day के तहत यदि लोगो को अपनी बढती आबादी के प्रति सचेत किया जाय तो काफी हद तक जनसँख्या विस्फोट पर नियंत्रण पाया जा सकता है तो आईये जानते विश्व जनसँख्या दिवस मनाने के फायदे जानते है
1* – यदि बढती आबादी पर नियंत्रण पा लिया जाय तो निश्चित ही कोई राष्ट्र अपने देश को विकसित बना सकता है क्यूकी एक निश्चित आबादी उस राष्ट्र की शक्ति होती है
2* – यदि किसी भी व्यक्ति के कम संताने रहेगी तो निश्चित ही अपनी अपने संतानों की परवरिश और पढाई लिखाई बहुत ही अच्छे ढंग से कर सकता है
3* – यदि लडकियों को शिक्षित किया जाय और उन्हें परिवार नियोजन के उपायों के बारे में बताया जाय तो वे खुद से अपने परिवार का जिम्मा अच्छे से संभाल सकती है
4* – लड़के लड़की की पढाई की असमानता को दूर करने के बाद भी काफी हद तक सुव्यवस्थित समाज का निर्माण किया जा सकता है
5* – यदि किसी भी व्यक्ति की कम संताने रहेगी तो वह अपने परिवार का पालन पोषण भी अच्छे ढंग से कर सकता है
विश्व जनसँख्या दिवस के नारे
World Population Day Slogan in Hindi
विश्व जनसँख्या दिवस / World Population Day पर अनेक नारे भी दिए गये है जिनका मुख्य उद्देश्य जनसंख्या विस्फोट को रोकना है
1* – हम दो हमारे दो
2 *– हम दो हमारे एक
3* – छोटा परिवार सुखी परिवार
4 *– हिन्दू हो या मुसलमान, सबका हो अपना एक संतान
5* – जनसख्या पर रोक लगाना है खुद को विकसित बनाना है
6* – छोटा परिवार सुखी जीवन का आधार
7* – कम बच्चे छोटा परिवार यही है हमारे विकसित होने का आधार
8* – खुद को आगे बढ़ाना है जनसंख्या पर रोक लगाना है
तो हम सबका यही फर्ज बनता है की अपने बेटे बेटियों में फर्क न समझते हुए खुद को जनसख्या वृद्धि में न लगाये और दुसरो को भी बढती आबादी से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत करते हुए लोगो को भी जागरूक करते है
तो आप सभी को यह पोस्ट कैसा लगा
7 Life Lessons learned of cycle in hindi साइकिल से सीखे जीवन जीने के 7 सबक
सीखने का गुण एक महान गुण है जिसमें यह गुण होता है वह हमेशा अपनी Life में आगे बढ़ते जाता है. जितना हम नयी चीजे सीखते है उतना ही नया अनुभव हमें मिलता रहता है. जो हमारी लाइफ को आसान बना देता है. हम सभी के अन्दर सीखने का गुण होना ही चाहिए बिना इसके हमारा आगे बढ़ना मुश्किल है. मुझे आज भी वह दिन याद है जब मैंने पहली बार साइकिल चलायी थी. साइकिल चलाना बहुत ही आसान है But किसी नए बन्दे के लिए यह बहुत ही मुश्किल होगा.
क्यों ? क्योंकि जब आप साइकिल सीखते है तो आपको गिरना पड़ता है, उठना पड़ता है, आप कई बार गिरते है और लड़खड़ाते है पर एक दिन ऐसा भी आता है. जब आप साइकिल चलाने में मास्टर बन जाते हो. मेरे लिए साइकिल सीखना और चलाना काफी मजेदार Experians रहा और मुझे इसे सीखने में बड़ा मजा आया. I Think.. आपको भी जरुर आया होगा. खैर ! साइकिल सीखते वक़्त मुझे इससे काफी कुछ सीखने को मिला. ऐसी चीजे जो हमारी ज़िन्दगी पर Apply होती है. आइये जाने क्या है वो 8 चीजे जो आप
साइकिल से सीख सकते है.
साइकिल की तरह बढ़ते चलो
Cycle Se Seekhe Jeevan Jine Ke 7 Sabak
1*नयी चीजे सीखते रहे : (To Learn New Things)
जब मुझे पहली बार साइकिल चलाने को मिली तब मुझे इसके बारे में ज्यादा Knowledge नहीं थी. मैं साइकिल में बैठा. पैडल मारा.. एक कदम चला और फिर गिर गया. फिर मेरे भाई ने मुझे बैलेंस के बारे में बताया. फिर मुझे ब्रेक के बारे में पता चला. इस तरह से मैं साइकिल के सारे Important बातो को जान गया. हमारी लाइफ भी ऐसी ही है हम जब कोई नयी चीज सीखते है तब हमें उस चीज के बारे में कुछ भी पता नहीं होता पर धीरे – धीरे हम उस चीज के बारे में छोटी – छोटी चीजे भी सीख लेते है.
इसलिए जब भी आप कोई नयी चीज या काम सीखते है तब यह न सोचे की मैं कैसे इसे सीख पाउँगा ? मुझसे यह होगा भी या नहीं. उस समय सिर्फ यह सोचे की मुझे बस इसे सीखना है. अगर आपमें सीखने की चाह होगी तो आप इन चीजो को Automatice ही सीख जाओगे.
2*गिरने के बाद उठना सीखे : (Learn How To Get Up Aafter A Fall)
जब मैंने साइकिल चलाना शुरू किया तब मैं साइकिल चलाते वक्त कई बार गिरा. कई बार तो मेरे हाथो में और मेरे पैरों पर चोट भी आई, पर मैं रुका नहीं. मैं गिरता था और फिर उठ जाता था. ऐसे ही कई – कई बार मैं गिरता रहा और उठता रहा. आप भी अपनी लाइफ में कई बार अलग – अलग मौको पर असफल जरुर हुए होंगे या लाइफ में ऐसे मौके आयेंगे. तब आप उस सिचुएशन में हार न माने बल्कि उस असफलता से बाहर निकले और असफलता के बाद खुद को फिर से
सफल होने के लिए तैयार करे.
अगर मैं गिरने के डर से साइकिल चलाना छोड़ देता तो क्या मैं कभी साइकिल सीख पाता. नहीं न ! ठीक इसी तरह अगर आप अपनी लाइफ में Fail हो रहे हो या आपको Succes नहीं मिल रही है तो हार मानने की न सोचे. For Example – अगर आप 10th class के Student हो आपके एग्जाम में कम number आये तो घबराओ मत. अभी कम नंबर आये कोई बात नहीं. अगली परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी और मेहनत करो. कभी भी लाइफ में अगर गिरने वाली Condition आये तो मजबूती के साथ ऊपर उठे अपने Condition को बेहतर बनाये.
3*धैर्य बनाये रखना जरुरी है : (Patience Is Important To Maintain)
जब हम कोई नया काम सीखते है तो उस काम को अच्छी तरह से सीखने में समय लगता है. ऐसा नहीं होता की आप उस काम को बस एक दिन में सीख जाओगे इसमें समय लगेगा. पहले दिन जब मैंने साइकिल चलायी तो पैडल को सही रखने में लगा रहा फिर बैलेंस बनाना सीखा और फिर ब्रेक को सही use करना सीखा. इस तरह से better ढंग से सीखने में मुझे कई दिन लगे.
इसमें जिस चीज ने मुझे सहायता दी वह थी धैर्य. आपको तब तक धैर्य रखना पड़ेगा जब तक आप सफल न हो जाओ. आधे – अधूरे काम सीख लेने से आप निपुण नहीं बन जाओगे आपको तब तक धैर्य रखना पड़ेगा जब तक आप अच्छी तरह से सीख न लो. सफल होना है तो धैर्य के साथ तब तक मेहनत करते रहो जब तक आपको सफलता न मिले.
4*आगे बढ़ना है तो डरे नहीं : (So Do Not Be Afraid To Move Forward)
जब मुझे साइकिल चलाने का Basic समझ में आ गया तो उसके बाद मुझे अपनी गली से बाहर साइकिल चलानी थी. अगर साइकिल चलाने में Expert बनना है तो Main Road में आपको निकलना ही पड़ेगा. आगे बढ़ने के लिए यह तो करना ही पड़ेगा. मैं मेन सड़क पर निकला और कुछ समय बाद भारी ट्रैफिक में भी साइकिल निकालने में परफेक्ट बन गया.
आप अपनी लाइफ के कौन से स्टेज पर हो. अगर आगे निकलना है तो डर को दूर भगाओ. थोड़ी सी सफलता मिलने पर कभी भी संतुष्ट मत होइए बल्कि बड़ी सफलता की ओर कदम बढाइये. अगर आप डर गये तो आपका आगे निकलना मुश्किल हो जायेगा. इसलिए आगे बढ़ना है तो डरे मत.
5*सफल होना है तो Risk ले: (Risk Taking Is To Be Successful)
साइकिल चलाते समय कई बार ऐसी कंडीशन आई जहाँ पर मैं ट्रैफिक में फँस जाता था. कई बार चौराहों पर निकलने में मुश्किल होती थी. तब मेरे हाथ में दो ही चीजे होती थी. पहला रास्ता था.. या तो ट्रैफिक खत्म होने का इन्तजार करो और फिर साइकिल आगे निकालो. दूसरा था.. ट्रैफिक से निकलना है तो रिस्क लो. अब ट्रैफिक से निकलकर आगे बढ़ना है तो आपको Risk लेना ही होगा.
Same यही चीज आपके succes होने पर भी लागू होती है. हमें कई बार Succes पाने केलिए रिस्क उठाना पड़ता है. उन चीजो को छोड़ना पड़ता है जो हमारे लाइफ के लिए important है. इसलिए सफलता के लिए Risk भी जरुरी है लेकिन यह याद रखे की रिस्क लेना है तो सोच – समझ कर ले.
6*मुसीबतों से जूझना सीखे: (Learn To Deal With Problems)
साइकिल सीखते समय ऐसा बिलकुल भी नहीं था की मेरी साइकिल किसी से टकराई नहीं. एक बार मैं एक बाइक के साथ टकरा गया था. एक बार मैं साइकिल से बैलेंस बिगड़ने पर रोड से बाहर गिर गया था. लगभग सभी के साथ साइकिल सीखते समय ऐसी Situation आती है. जब आपकी साइकिल किसी की गाड़ी से टकरा जाती है या किसी आदमी पर आप साइकिल ठोक देते हो. कई बार आपके साइकिल की चैन सुनसान जगहों पर निकल जाती है. उस समय आपको इन चीजो का सामना करना पड़ता है और
मुश्किल परिस्थितयो से लड़ना पड़ता है.
ठीक इसी तरह हमारे जीवन के हालात भी हमेशा एक तरह नहीं होते है. कई बार हालात बहुत ही मुश्किल हो जाते है. कई बार हम मुश्किल हालातो में इस कदर फंस जाते है कि उन हालातो से निकलना मुश्किल लगने लगता है. लेकिन यह अंत नहीं है. हमें उन हालातो से लड़ना पड़ेगा वो रास्ते तलाश करने पड़ेंगे जिससे हम कठिन हालातो से बाहर निकले. इसलिए मुसीबतों से हार न माने बल्कि उनसे जूझना सीखे.
7*अनुशासन बनाये रखे : (Maintained Discipline)
सफलता पाने का अहम बिंदु होता है अनुशासन. बिना इसके सफल होने की हम सोच नहीं सकते. एक सफल व्यक्ति मे आपको अनुशासन देखने को मिल जायेगा. एक सफल व्यक्ति अपने काम में, अपने रिश्तो में, अपने जीवन में अनुशासन के साथ आगे बढ़ता है. यही अनुशासन उस व्यक्ति को सफल बना देती है. साइकिल चलाते वक़्त मैं हमेशा ट्रैफिक नियमो का पालन करता था. हमेशा अपनी दिशा में ही साइकिल चलाता था. साइकिल को सही स्पीड में रखता था.
ठीक इसी तरह आप भी अपनी लाइफ में अनुशासन के साथ आगे बढ़े. अगर आप कोई काम करते हो तो उस काम में अपना 100 प्रतिशत दे. अगर आप कोई Student हो तो अनुशासन के साथ बड़ी ईमानदारी से अपनी पढाई करे. जब आपके अन्दर अनुशासन होगा तभी आप खुद को better ढंग से सफलता के लिए तैयार कर पाओगे वरना बिना अनुशासन के आपका भटकना तय है. इसलिए भटके मत बल्कि अनुशासन में रहे.
friends! Ye आर्टिकल में मैंने आपको अपने साइकिल सीखने के अनुभव के साथ साइकिल से जो बातें हमें हमारी लाइफ में सीखने को मिलती है वह शेयर किया. आप साइकिल के उदाहरण से बताये गयी इन बातो को अपनी लाइफ में फॉलो करे उन्हें अच्छी तरह से अपनाये. तभी आपका Future better बनेगा.
मुझे उम्मीद है
Facebook log in
Facebook par jaye link clickे
No comments:
Post a Comment